What is M-commerce : It’s Benefits & Future in Hindi 

M-commerce

हम जब कभी सोचते है कि, तकनीकी कितनी आगे बढ़ गई है तो हमे आश्चर्य होता है। तकनीकि से कैसे घर से बाहर निकले बिना कुछ भी काम कर सकते है, कुछ भी बेच और खरीद सकते है। तो उस तकनीकी में m-commerce की बहुत बड़ी भूमिका आती है। तो हम आज इसी m-commerce के बारे में जानेंगे की आखिर m-commerce होता क्या है? इससे हमें किस तरह का फायदा मिल रहा है? और इसका आगे चलके इसका भविष्य क्या होगा? तो आइए जानते है…

M-commerce Kya Hai?

M-commerce जिसे हम mobile commerce भी कहते है। जब कोई उत्पाद या सेवा को हम ऑनलाइन खरीदते या बेचते है अपने मोबाइल उपकरणों द्वारा तो उसे m-commerce कहते है। मोबाइल उपकरण जैसे: smartphone, cellphones और Tabs. 

आज कल के बढ़ते mobile के इस्तेमाल से और e-commerce के तकनीकी की वजह से mobile commerce बहुत तेजी से बढ़ रहा है और अब यह रिटेल की दुनियां का बहुत महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। m-commerce ने उपभोक्ताओं को कहीं से भी और कभी भी उत्पादों को खरीदने, उसका भुगतान करने (पैसे भेजने) और व्यवसाय के साथ संबंध बनाने के लिए एक बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया है जो बहुत ही सुगम और आसान है। 

m-commerce हम मोबाइल ऐप्स और मोबाइल के लिए अनुकूलित वेबसाइट से कर सकते है। m-commerce ने commerce के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लायी है जो लोगों को व्यवसाय करने के लिए और उत्पादों की लेनदेन करने के लिए अनुमति देता है। इसके मदत से कोई भी कुछ ही क्षणों में मोबाइल से सफल लेनदेन कर सकता है। ऐसा मानना है कि, Global m-commerce 2025 तक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

E-commerce vs M-commerce in Hindi

E-commerce जिसे हम electronic commerce भी कहते है। e-commerce और m-commerce यह लगभग एक ही होते है इन दोनों की सहाय्यता से हम उत्पाद और सेवाओं को इंटरनेट के जरिए खरीद और बेच सकते है। इन्हें कुछ कारकों की वजह से विभाजित किया जाता है। जैसे…

E-commerce v/s M-commerce
इस्तेमाल के उपकरण : e-commerce को हम कंप्यूटर, लैपटॉप, टॅब, स्मार्टफोन और digital platforms के जरिए कर सकते है। लेकिन m-commerce में हम सिर्फ मोबाइल उपकरणों से ही लेनदेन कर सकते है।
उपभोक्ता का अनुभव : e-commerce के वेबसाईट जादातर laptop और computer के हिसाब से डिज़ाइन किए जाते है। और वे उतनी बेहतरीन तरीके से मोबाइल उपकरणों में नहीं दिखाई देते। लेकिन m-commerce में apps और वेबसाइट मोबाइल को देखते हुए बनाए जाते है जिससे उपभोक्ता को बेहतर अनुभव मिलता है।
सुरक्षा : e-commerce और m-commerce दोनों में भी लेनदेन को लेकर ऑनलाइन धोखाधड़ी, और cyber security का सवाल सामने आता है। e-commerce के मुकाबले m-commerce जादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि, मोबाइल में अधिक सुरक्षा के परत होते है जैसे: fingerprint, face security.

Benefits of m-commerce in Hindi 

Mobile commerce ने हमारे खरीदी करने, भुक्तान करने और व्यवसाय के साथ लेनदेन करने के तरीकों में बहुत बढ़ी क्रांति लेकर आया है। मोबाइल ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति के पास अभी के वक्त मौजूद है। इसीलिए इससे व्यवसाय करना विक्रेताओं और खरीददारों दोनों को आसान हो गया है; इसलिए इसके फायदे हर दिन बढ़ते जा रहे है। तो अब हम कुछ m-commerce के फायदों के बारे में जानेंगे…

आसानी / सुविधा : m-commerce ग्राहकों को कहीं से भी और किसी भी वक्त उत्पाद और सेवाओं को खरीदने की अनुमति देता है। जिससे उपभोक्ता बिना घर के बाहर निकले उत्पाद को पा सकता है सिर्फ अपने मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करके। इससे उपभोक्ता का बहुत सा समय बच जाता है। यही वह वजह है जिससे m commerce आज के वक्त में सबका मनपसंद shopping का तरीका बन गया है। 
Speed (तेजी) : m-commerce का लेनदेन आमतौर पर बहुत तेजी से होता है e-commerce के मुकाबले क्योंकि, इसमें मोबाइल के हिसाब से अनुकूलित websites और apps बनाए जाते है जिससे व्यवहार तेजी से हो सके। पहले हमें उत्पाद या सेवाओं को खरीदने के लिए laptop या computer उपकरणों का इस्तेमाल करने पढ़ता था जो की कम लोग इस्तेमाल करते थे। इसीलिए m-commerce से तेजी बढ़ी है।
निजीकरण : m commerce उपभोक्ता को उसके हिसाब से वैयक्तिकृत अनुभव देता है। वह अपने ग्राहकों का डेटा का इस्तेमाल करके उन्हे उनके हिसाब से उत्पादों का सुझाव देता है, discount और offers देता है। किसी विशिष्ट समूह या जगह के लोगों के अनुसार अपने उत्पाद का विपणन करता है। जिससे उपभोक्ता को ऐसे लगता है कि, यह मेरे लिए व्यायक्तिक तौर पर किया जा रहा है। जिससे वह खरीदने के लिए आकर्षित होता है।
बिक्री में बढ़ोतरी : m commerce के सभी तरह के फायदे जैसे बढ़िया सुविधा जनक वेबसाइट और ऐप्स, खरीदी में आसानी, लेनदेन में तेजी और निजीकरण के चलते उपभोक्ता का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है और इसके परिणाम स्वरूप उत्पाद और सेवाओं के बिक्री में बहुत जादा बढ़ोतरी हो रही है। इसीलिए आजकल Retail बाजार भी बहुत बढ़ रहा है और उतना ही मुनाफा कमा रहा है। 
ग्राहक से जुड़ाव : बिक्रेता को उपभोक्ता से संबंध बनाने में mobile commerce बहुत ही बेहतरीन तरीका है। जब भी कोई उपभोक्ता online shopping करता है तो उसके बाद उसके बाद उससे मिले डेटा से वे उनसे संबंध स्थापित करने की कोशिश करते है। जैसे: उन्हें फोन कॉल करके उनका अनुभव पूछना, अपने नए उत्पाद के बारे में बताना, उनके जन्मदिन पर कोई offer या discount देना, जानकारी भेजना, त्योहारों पर शुभकामनाएं भेजना, ऐसे करके वे उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव या संबंध को स्थापित करते है।
कम लागत : सबसे अच्छा किसी भी व्यावसायिक के लिए यही होता है कि, कम से कम के खर्चे में जादा से जादा मुनाफा मिले। तो यह भी m-commerce से मुमकिन हो गया है। बिक्रेताओं को अपनी online दुकान बनाने में भौतिक दुकान को लगाने से कहीं गुना जादा कम खर्चा लगता है और भौतिक दुकान से जादा मुनाफा मिलता है। तो कोई भी व्यावसायिक इस अवसर को कैसे छोड़ सकता है। 

Challenges & solutions for m-commerce in Hindi 

M-commerce यह एक तकनीकी है। तो हर तकनीकी की तरह इसके भी कुछ समस्याएं और चुनौतियां है। जो की किसी भी विक्रेताओं को दिखनी चाहिए और उसके समाधान को खोजना चाहिए। तो आइए हम अब कुछ m-commerce में आने वाली चुनौतियां और उनके संभावित उपायों के बारे में जानेंगे…

1.. Security Risk

कितनी भी बढ़ी तकनीकी क्यों न हो उसमें थोड़ा बहुत तो सुरक्षा को लेकर चुनौतियां आती है कि, उसे कोई हैक या अनधिकृत पहुंच न कर सके। और यही समस्या m-commerce के तकनीकी में भी है। ग्राहक इस समस्या के बारे में जागरूक है इसीलिए वे अपनी निजी जानकारी और भुक्तान के दौरान अपनी वित्तीय जानकारी को देने में हिचकिचाते है। इस समस्या के उपाय में हमें अपने वेबसाइट की सुरक्षा बढ़ा सकते है कुछ तरीकों से जैसे: वेबसाइट में encryption, secure payment gateways और two-factor authentication को लगाकर और साथ ही उन्हें भरोसा दिला सकते है कि, उनकी निजी और वित्तीय जानकारी सुरक्षित है।

2. User experience and design 

दूसरी चुनौती m-commerce में यह होती है जो online दुकान, वेबसाइट या app होती है उसे इस प्रकार बनाना होता है कि, किसी भी तरह के मोबाईल उपकरणों में वह बेहतर तरीके से दिख सके। यह थोड़ी जटिल और मुश्किल प्रक्रिया होती है क्योंकि, market में कहीं तरह के अलग अलग उपकरण और operating system का उपयोग किया जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए हम अपने websites को reaponsive (उपकरणों के हिसाब से बदलना) बना सकते है जो मोबाइल अनुकूल होते है। और इसी प्रकार apps भी बना सकते है जो की मोबाइल अनुकूलित हो। 

3. Simplicity

Mobile commerce में simplicity (सरलता) का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि मोबाइल के screen का आकर बहुत छोटा होता है और वेबसाइट में कई सारी जानकारी होती है। उन जानकारियों को मोबाइल उपकरणों में सही तरीके से दिखाना बहुत जरूरी होता है। नहीं तो अगर जरूरी जानकारी यहां वहां होगी और जटिल होगी तो उपभोक्ता को नहीं मिली तो बिक्री का दर बहुत कम हो जाएगा। इसीलिए सही तरीके से कम जगह में चीजों को दिखाना m-commerce में जरूरी होता है। इस समस्या के उपाय में हम अपनी वेबसाइट पर सिर्फ उपयोगी जानकारी रखें और अनुपयोगी को हटा दें। उत्पाद या सेवाओं के निगडीत जानकारी को इस तरह से रखें कि उपभोक्ता आसानी से देख सके और खरीदी कर सकें।

4. Logistics 

M-commerce से व्यावसायिक को बहुत सारे बहुत सारी बिक्री मिलती तो है, लेकिन सिर्फ बिक्री का मिलना काफी नहीं होता है। बल्कि उस बिक्री के उत्पाद को उपभोक्ता तक जल्द से जल्द और सही सलामत भेजना भी बहुत जरूरी होता है। अगर उत्पाद सही तरह से नहीं पहुंचा तो उपभोक्ता उस उत्पाद को लेने के लिए मना कर सकता है; जिससे विक्रेता को नुकसान भी हो सकता है। इस समस्या के लिए हम व्यवसाय के सभी कार्यों के लिए एक बढ़िया प्रक्रिया या प्रबंध कर सकते हैं। जैसे: supply chain management, logistics management, marketing management, आदि कर सकते है। जिस से हमारे कार्य सही तरीके से चल सकेंगे और सही उत्पाद सही ग्राहकों तक पहुंच सकेगे।

Trend & Future of M-commerce in Hindi 

बढ़ते हुए मोबाइल के रुझान को देखते हुए विशेषज्ञों ने अनुमानित कहा है की 2023 में सभी तरह की online shopping में m-commerce से बिक्री 43.4% होगी। जो की पिछले 2022 में 41.8% की थी। 
(Source: Insider Intelligence)

Mobile commerce एक ऑनलाइन खरीदी का सबसे बड़ा माध्यम बनने की संभावना है। अगले 5 सालों में सभी उपभोक्ताओं का मनपसंद या लोकप्रिय माध्यम यह हो सकता है।

कुल e-commerce की बिक्री में m-commerce की बिक्री 2026 तक $9 Trillion होने का अनुमान बताया जा रहा है जो की बहुत बड़ा आंकड़ा है। इससे हमें पता चल ही गया है कि, future of m-commerce बहुत बड़ा होगा। 

Conclusion 

मोबाइल के माध्यम से कि गयी खरीदी बिक्री को mobile commerce  कहां जाता है। मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल से m-commerce का क्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ ही सालों में यह एक लोकप्रिय माध्यम बन जाएगा उत्पाद और सेवाओं को खरीदने के लिए। वैसे m-commerce के बहुत सारे फायदे है लेकिन साथ ही में उसके बहुत से नुकसान भी है लेकिन उसे हम कम कर सकते हैं। यह हमने इस आर्टिकल में जाना।

तो आप कोई आर्टिकल कैसा लगा? आप हमें comment box में लिखकर बता सकते हैं और अगर आपके कोई सवाल या हमारे लिए कोई सुझाव है तो वह भी आप हमसे पूछ सकते हैं। आप ऊपर दिए गए subscribe से हमारे Swayash Family से जुड़ सकते है और हमें प्रोत्चाहित कर सकते है। तो मिलते हैं आपको अगले आर्टिकल में, धन्यवाद! 


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top