किसी भी परीक्षा का कम समय में syllabus ऐसे करो खत्म !

कार्टून – एक बच्चा table lamp लगाकर खुर्ची पर बैठकर टेबल पर किताब रखके syllabus खत्म कर रहा है। उसके दूसरी बाजु पेंसिल का गुच्छा है। और टेबल के सामने उसकी school bag पढ़ी हुई हैं।

“Everybody has his unique strategy to do same thing !”

सबकी परीक्षा को लेकर सिलेबस खत्म करने कि, अपनी अपनी एक तकनीकी/ नीति होती है। जिसके तहत वे कम समय में सिलेबस खत्म  करते हैं और कुछ विद्यार्थी खुदकी तकनीकी बनाते है जिसकी वजह से उन्हें वह काम बहुत आसानी से हो जाता है। तो मैं आपको उसी बारे में अभी बताऊंगा कि, किसी भी परीक्षा का कम समय में सिलेबस कैसे खत्म करना चाहिए और खुदकी नई तकनीक बनानी चाहिए?

“इस तकनीकी से पढ़ाई करो, किसी भी परीक्षा को फोडो !”
आपने अगर पहले यह page नहीं पढ़ा है तो मेरा निवेदन (request) है कि, पहले आप उसे पढ़े फिर इसे पढ़े…



सिलेबस क्या होता है? और हमें खुद का सिलेबस क्यों बनाना चाहिए?

सिलेबस मतलब जो विषय हम पढ़ है या जिस परीक्षा के लिए हम तैयारी कर रहे है उसके नुसार बनाया गया किताबों का पाठ्यक्रम। किताबी सिलेबस से हम पढ़ेंगे तो हमे सिलेबस खत्म करने में बहुत जादा समय लग जाएगा इसलिए हमें खुदका सिलेबस बनाना चाहिए जो परीक्षा को ध्यान में रखकर उसके पाठ्यक्रम को देखकर खुद के लिए बनाया जाता है। 

अगर हम परीक्षा का सिलेबस खुदसे बनाते है तो, खुद को यह चीज समझ में आती है की, हमें कौन-कौन सी चीजें करनी है और कौनसी चीज़ नहीं करनी है। खुदके सिलेबस से विद्यार्थियों को यह पता होता है कि, परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए विषयों को पढ़ना है, किसका जादा मूल्य है उसको याद रखकर अभ्यास करना बहुत जरूरी होता है।

         लेकिन विद्यार्थी गलतियां करते हैं कि, वह सब चीजें याद करके किताबी सिलेबस कम समय में खत्म करने की कोशिश करते हैं। पूरी किताब को रटने में लग जाते हैं। लेकिन यह एक गलत तरीका है। क्योंकि कई बार किताबे बहुत बड़े बड़े होते हैं तब उन्हें याद रखकर सिलेबस खत्म कर पाना मुमकिन नहीं होता। और सब चीजें याद करने की जरूरत भी नहीं होती परीक्षा के लिए। होशियार विद्यार्थी इसलिए परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला पाते है क्योंकि उनका खुद का एक सिलेबस होता है जो किताबी सिलेबस से अलग वह खुद बनाते हैं जिससे वह परीक्षा का कम समय में syllabus खत्म करते है।

” खुदका सिलेबस = कम समय का सिलेबस “

  1. कम समय का सिलेबस होने से हमें यह पता चल जाता है कि, इतनी बड़ी किताब में से हमें क्या-क्या याद रखना है। जिससे हमें वह चीजें याद करने में आसानी होती है। और उससे परीक्षा में अच्छे मार्क्स भी आते है।
  1. कम समय के सिलेबस में सबसे महत्वपूर्ण हमें, ‘क्या चीजें नहीं करनी है’ उसके बारे में पता चलता है। जब हमें क्या नहीं करना पता होता है तो हम चीजों से (distract) भटकते नहीं है। और उसमें हमारा वक्त बर्बाद नहीं करते है।
  1. कम समय के सिलेबस से हमें step by step process पता चल जाती है। जिससे हम चीजों को एक-एक करके कर सकते हैं। नहीं तो चीजें समझ नहीं आती कि, क्या करें और कहां से शुरू करें।
  1. जब हमें कोई चीज को पाने का रास्ता मिल जाता है तो वह चीज को पाना आसान हो जाता है। दिमाग में stress तनाव नहीं होता, किसी चीज की उलझन नहीं होती और पढ़ाई करने में आनंद आता है इसलिए कम समय का सिलेबस हमें बनाना चाहिए।



How to prepare syllabus for Yourself – कम समय का सिलेबस खुदके लिए कैसे बनाएं ? 

खुदका सिलेबस मतलब लक्ष्य को देखकर उसे भेदने के लिए कितना दोर खींचना पड़ेगा, किस दिशा में धनुष पकड़ना पड़ेगा और कैसे देखना पड़ेगा यह चीजों को सटीकता से नापना और उसके अनुरूप उस पर परिश्रम (practise) करना होता है। 

एक काले T-shirt में लड़की हाथ में पेंसिल को पकड़ी हुई परीक्षा दे रही है। Exam MCQ types का है। और पेपर पर दूसरी एक pencil और eraser रखी गई है।
परीक्षा का कम समय में syllabus ऐसे करो खत्म !

अगर आप परीक्षा के लिए कम समय में खत्म होने वाला सिलेबस बनाना चाहते हैं तो आपको देखना पड़ेगा कि, परीक्षा में कितने मार्क्स प्राप्त करने के लिए आपको क्या-क्या करना पड़ेगा? कौन-कौन सी चीजें है जो महत्वपूर्ण है? जो आपको अधिक मार्क्स प्राप्त करने में सहायता करेगी। आपको आपके विषय के महत्वपूर्ण chapters (पाठ्य) देख कर उससे सबसे महत्वपूर्ण चीजें इकट्ठा करके अलग से लिखनी होगी। 

आप अपने exam pattern को देखकर, समझकर उसके हिसाब से महत्वपूर्ण points (मुद्दे) ढूंढ सकते हैं। और आप पिछले साल के परीक्षा के (previous year papers) भी देखकर और school में ले जाने वाले छोटे practise papers को देखकर अनुमान लगा सकते हैं की, उन परीक्षाओं में कौन से तरीके प्रश्न पूछे गए हैं और किस तरह से प्रश्न पूछे गए हैं जिससे आप महत्वपूर्ण चीजें जान सकते हो। जितना जादा आपके पास परीक्षा अनुसार महत्वपूर्ण चीजें / points / chapters होंगे उतनी बेहतरीन तरीके से आप अपना खुदका काम समय में खत्म होने वाला सिलेबस बना सकते है।

जब आप महत्वपूर्ण पाठ्य को ढूंढ लोगे तो उन्हें तीन भागों में बांट दो। उनमें से जो आपको अच्छे से आते हैं, जो थोड़ा बहुत आते हैं और जो नहीं आते हैं। फिर जो नहीं आता उन्हें पहले करके, सबको रिवीजन करते करते पढ़ोगे और जब आप इन सभी चीजों को समझ कर, अपने लक्ष्य को समझ कर एक–एक करके अपना कम समय का सिलेबस बनाओगे और उसके हिसाब से पढ़ाई करोगे तो परीक्षा में अवश्य ही अच्छे मार्क्स लेकर आओगे। अगर आपने पढ़ाई के तीन पैलु पर लिखे मेरे लेख को अभी तक नहीं पड़ा है तो अभी जाकर उन्हें पढ़े और अपना प्यार हमे comments box में देते है। धन्यवाद! Best of luck 👍


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top